इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डीपीएस स्कूल के सामने सर्विस रोड कट के पास बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। जांच में ल चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैद अहमद निवासी सिंगर खेड़ा थाना बिछोर जिला नूंह हरियाणा व आरिफ निवासी नौगावां थाना जुरैरा डींग राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी कर न...