नई दिल्ली, मार्च 5 -- या वाहन चोरी कर पुर्जे बेचने वाला गैंग पकड़ा नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने चोरी के वाहनों को काटकर उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूर आलम, शिवम और गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की किआ सोनेट कार के कटे हुए हिस्से, एक ट्रक और वाहन काटने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर मुकेश मीणा की टीम को दो मार्च को सूचना मिली थी कि इस्सापुर खेड़ा गांव स्थित एक गोदाम में चोरी के वाहनों को काटकर उनके पुर्जे अलग किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशंस विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान तीनों आरोपी ...