चंदौली, जून 7 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने बीते शनिवार की रात नवीन मंडी और नवहीं मार्ग पर चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया। उनके निशानदेही पर छह चोरी के वाहन बरामद किया। यह सभी वाहन चंदौली, सकलडीहा और सैयदराजा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई थी। पुलिस ने वाहन चोरों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार को इस मामले का खुलासा किया।

पुलिस की कार्रवाई एसपी ने बताया कि शनिवार की रात प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरौली-बिहार मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी दो लोग अलग-अलग बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वाहन संबंधी कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सक...