नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा,गौरव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 हजार रुपये, गाजियाबाद से चोरी की गई स्कूटी और उपकरण बरामद किए गए। पुलिस आरोपी के दो साथियों की तलाश कर रही है।पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10.30 बजे टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सेक्टर-57 में अग्रवाल तिराहे पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध सेक्टर-58 स्थित जुबिलेंट पार्क के पास खड़ा दिखाई दिया। टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे दबोचा। आरोपी की पहचान जिला बुलंदशहर के सलेमपुर गांव निवासी राहुल उर्फ अतुल उर्फ मोनू के रूप में हुई। वर्तमान में वह बादलपुर थाना क्षेत्र छपरौला गांव में रह रहा है। भागने का कारण पूछने पर आरोपी ने बताया कि स्कूटी चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.