वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 31 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई आठ बाइक और एक स्कूटी, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद किया है। बारमद किए गए दोपहिया वाहन, हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, दिल्ली, अमरोहा जनपद से चोरी हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी हापुड़ देहात पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य श्रीजी पेट्रोल पंप के पास से कहां जाने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.