बिजनौर, मई 9 -- पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। शुक्रवार को शाम गश्त के दौरान पुलिस हीरापुर गोकल उर्फ गढवावाला से मेघपुर जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया से पहले बाग के समीप पहुँची। गांव हीरापुर गोकल (गढवावाला) की ओर से आ रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर कर जाने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों उससे रुकने के लिए कहा। वह रुकने के स्थान पर तेजी से पीछे की ओर जाने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़कर तलाशी के दौरान प्लास्टिक के थैले से 21 पव्वे देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा हीरापुर गोकल उर्फ गढवावाला निवासी आरोपी खूब सिंह पुत्र कालू सिंह के विरूद्ध अग्रिम कानूनी कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...