समस्तीपुर, जून 30 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के अकबरपुर दूमदूमा पुल के नजदीक मंगलवार की दोपहर बाद एसपी के निर्देशानुसार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नेतृत्व दरोगा धर्मेंद्र कुमार कर रहे थे। इस वाहन चेकिंग अभियान से बगैर हेलमेट एवं कागजात वाले वाहन चालकों में हड़कंप मची रही। बगैर कागजात और हेलमेट वाले बाइक चालक रास्ते बदलकर आते-जाते देखे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...