जहानाबाद, मार्च 10 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में विभिन्न सड़क मार्गों पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 37 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। कुछ लोगों के वाहनों के कागजात दुरुस्त नहीं थे। उन्हें ट्रैफिक नियम का पालन कर सड़कों पर वाहन चलाने की नसीहत दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...