खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता एसपी के निर्देश पर शनिवार को बेलदौर थाना चौक के निकट कैंप लगा कर वाहनों की सघप जांच की गई, जिसमें विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में दोषी वाहन चालकों से 25 हजार रुपए जुर्माना की राशि वसूल किया गया। जानकारी के मुताबिक पनशलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी सड़क के बेलदौर थाना चौक पर बेलदौर थाना के एसआई अभिषेक कुमार, मोहम्मद अदरउद्दीन के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने सघन वाहन जांच की, जिसमें करीब तीन दर्जन वाहनों की जांच की गई। इसमें 18 वाहनों के कागजात एवं हेलमेट समेत अन्य खामी रहने के कारण जुर्माना वसूली की गई। वाहन जांच होने से शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.