वाहन चेकिंग में 240 बोतल शराब व बाइक के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी, जून 7 -- हरलाखी। वाहन चेकिंग के दौरान हरलाखी थाना की पुलिस ने 240 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार राय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना के साक्षर सिपाही ददन कुमार पुलिस बल के साथ हुर्राही चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धंधेबाज उमगांव की ओर से शराब लेकर बेनीपट्टी की ओर जा रहा था। पुलिस को देख धंधेबाज भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर हिरासत में ले लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.