जौनपुर, अगस्त 29 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ मार्ग स्थित भादी गांव के पास गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक युवक के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी और दो टायर भी बरामद किए। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ भादी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कोरवलिया भादी निवासी सिमंत यादव पुत्र अनिल यादव के पास से तमंचा और कारतूस मिला। दूसरे आरोपी की पहचान आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के चमराडीह गांव निवासी सौरभ गौड़ पुत्र कुन्नूर गौड़ के रूप में हुई। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर ...