अलीगढ़, जून 18 -- खैर, संवाददाता। कोतवाली खैर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार सवार पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन, अवैध हथियार, नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों पर विभिन्न थानों में कुल 67 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात बरका चौकी के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन सवार युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान नदीम कुरैशी उर्फ चूहा उर्फ गोविंदा निवासी मोहल्ला शराफान खैर, महेंद्र उर्फ बन्ना निवासी मोहल्ला उपाध्याय खैर, धर्मपाल निवासी अटरेना थाना पहासू जनपद...