लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा और अधिवक्ता के बीच हुई नोकझोंक का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 22 जनवरी को हुई इस घटना से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शांत होने के बजाय और गंभीर होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार 22 जनवरी की शाम लगभग 5:15 बजे व्यवहार न्यायालय लखीसराय में कार्यरत अधिवक्ता सतवीर कुमार ने आरोप लगाया है कि वे अपने कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। शहीद द्वार गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रोकी और कथित रूप से बिना वैध कारण चाबी निकालकर लगभग 30 मिनट तक रोके रखा। इसय दौरान उनका हेलमेट नहीं रहने पर चालान भी काटा गया। इसे लेकर अधिवक्ताओं के एक दल ने संबंधित पुलिसकर्मी आशुतोष कुमार के खिलाफ एसपी से शिकायत की। वहीं दूसरी ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.