पूर्णिया, मई 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा नियमित जांच के क्रम में संदिग्धों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान तीनों युवक नशे की स्थिति में पाए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कठेली निवासी राहुल कुमार, आमगाछी निवासी कृष्णा और मजगामा निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...