जहानाबाद, मार्च 11 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई वाहन सवार पकड़े जा रहे हैं। उनसे फाइन के रूप में राजस्व की वसूली की जा रही है। जांच के क्रम में ही पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की है। उसपर सवार दो युवकों को पकड़ा गया है। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने में पकड़े गए वाहन चालक से बतौर जुर्माने के रूप में 57 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई है। बुधवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गयी। खबर के अनुसार कड़ौना थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में थाने के निकट पटना - गया एनएच पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.