वाहन चेकिंग के दौरान 416 लीटर शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 20 -- सराय थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनएच-22 स्थित टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान 416 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब ले जा रहे 407 ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया। सराय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम टोल प्लाजा के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही 407 ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 416 लीटर शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार, पिता राम कृपाल मंडल, ग्राम नरमा, थाना रामपुर हरि, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.