देहरादून, मार्च 30 -- पटेलनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस टीम के साथ एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने दरोगा के हाथ से ई-चालान मशीन छीनकर सड़क पर पटक कर तोड़ दी। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से उलझने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे मंडी चौक पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। टीम में एसएसआई प्रमोद शाह, बाजार चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण पुंडीर, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल कवि शर्मा मौजूद थे। इसी दौरान लाल पुल की ओर से बिना हेलमेट आ रहे एक दोपहिया वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। इस वाहन के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और आगे की प्लेट मुड़ी हुई थी। पुलिस जब वाहन चालक से ना...