बक्सर, मई 16 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना भोजपुर इलाके में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में पांच शराबियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शराबियों की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी भीम कुमार साह, सतेंद्र साह, संजय सिंह और नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पियरा पोखरा निवासी अशोक यादव व रामदेव यादव बताए जाते है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पुलिस इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी नशे की हालत में पकड़े गए। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...