बक्सर, फरवरी 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना भोजपुर इलाके में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में तीन शराबियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शराबियों की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया थाना स्थित मोतिरामपुर गांव निवासी विशाल कुमार यादव, शाहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी मुरली यादव और कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित नुआंव गांव के रहने वाले दिवाकर कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पुलिस इलाके में वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी नशे की हालत में पकड़े गए। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...