कटिहार, मार्च 13 -- फलका।एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने क्षेत्र के कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे- 77 पर पोठिया पेट्रोल पम्प के समीप वाहन चेंकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन पर पशु तस्करी कर ले जा रहे पांच पशु समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएच-77 पर गस्ती दल के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया और पूछताछ किया गया।पूछताछ के क्रम में वाहन चालक व सवार ने अपना नाम मोहम्मद नसीम मंसूरी एवं टीपू झंडापुर निवासी बताया तथा पिकअप वाहन की तलाशी के क्रम में छोटी-बड़ी कुल पांच पशु बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एवं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.