हाजीपुर, अप्रैल 19 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही शेखोपुर ढढीया गांव निवासी अनिरुद्ध राय के पुत्र आदित्य कुमार बताया गया है। मामले की प्राथमिकी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी के लिखित बयान पर कांड संख्या 143/26 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दर्ज मामले में कहा गया है की शनिवार देर शाम भगवानपुर स्टेशन से सटे पश्चिमी सड़क पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख छुपने का प्रयास किया। जिसे संदिग्ध देख पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। एवं युवक की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके कमर से पिस्टल बरामद हुआ। युवक के पास से एक मोबाइ...