बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र में एसपी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे अपने टीम के साथ कस्बा रूधौली में चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक को मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर बिना नंबर प्लेट के पटाखे जैसे आवाज निकाल कर दहशत फैलाया जा रहा था। जिसमें पुलिस ने बाइक को रोककर पूछताछ किया, तो वाहन पेपर व ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सके। जिसमें एमवी एक्ट के तहत वाहन को सीज किया गया। वहीं दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में पाबंद कर एसडीएम न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.