सीवान, मार्च 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन व जीबी नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की कुल तीन बाइकें जब्त किया है। साथ ही इस मामले में तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में पचरूखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली मुंन्द्रिका प्रसाद कृष्णा प्रसाद, मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी स्व. उधो सिंह का पुत्र आशुतोष कुमार सिंह व सुभाष चंद्र ठाकुर का पुत्र अंकित कुमार शामिल है। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में नौतन थाने की पुलिस भी क्षेत्र में वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान चोरी की दो बाइकों के साथ अंकित व आशुतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जीबी नगर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.