भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। अपराध नियंत्रण को ध्यान में रख पुलिस ने शहरी क्षेत्र में वाहन चेकिंग और रोको-टोको अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाके में पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर जांच की। डिक्की की जांच करने के बाद वाहन से संबंधित कागजात भी चेक किए गए। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर रोजाना समय और जगह बदलकर अभियान चलाया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...