चंदौली, मई 14 -- चंदौली। संवाददाता एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर जिले में यातायात पुलिस टीम की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट, नो पार्किंग एवं यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले  कुल 407 वाहनों का चालान किया गया। वहीं करीब 6 लाख रुपए जुर्माना की कारवाई की गई। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।  जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को चंदासी कोल मंडी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में बिना हेलमेट के 257 वाहन, नो पार्किंग में 132 वाहन सहित कुल 407 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- अभियान में 407 वाहनों का चालान, छह लाख जुर्माना साथ ही 6,06,000 रूपये का जुर्माना ...