जहानाबाद, जून 13 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में शुक्रवार की देर शाम तक विभिन्न सड़क मार्ग पर कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 21 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। ट्रैफिक पुलिस के अलावे विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शहर के अरवल मोड़, काको मोड़, बभना रोड, घोसी मोड़, अलगना मोड़ व अन्य स्थानों पर हर तरह के वाहनों की जांच की गई। ज्यादा बाइक सवार पकड़े गए। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग अभियान में 21 हजार रुपये फाइन वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...