वाहन चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की दी जानकारी
दुमका, मई 13 -- जामा, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित जामा थाना क्षेत्र के महारो चौक पर मंगलवार को अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट चल रहे दर्जनों बाइक चालकों को पकड़ा गया। मौके पर ही नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा गया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाहन छोड़ दिया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यह भी पढ़ें- हेलमेट चालान से नहीं, मौत से बचाता है उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.