वाहन चेकिंग अभियान दो मिनी ट्रक समेत 17 वाहन जब्त
पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने मेदिनीनगर के कचहरी रोड एवं छहमुहान पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में फल लदा दो मिनी ट्रक एवं 15 दोपहिया को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी बाइक एवं दोनों मिनी ट्रक को शहर थाना परिसर में पार्क कराते हुए चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह में कचहरी रोड में बीच सड़क पर दो मिनी ट्रक खड़ा करके फल उतारा जा रहा था। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। सूचना के आलोक में दोनों ट्रक को जब्त करते हुए थाना परिसर में लाकर सभी फल को अनलोड कर उसे विक्रेताओं को सौंप दिया गया जबकि ट्रक को जब्त करते हुए चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 15 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ड्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.