पलामू, सितम्बर 19 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में छहमुहान के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 08 दो पहिया वाहन 07 ई-रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी जब्त किया गया। बाद में सभी वाहन को जब्त करते हुए सुरक्षात्मक दृष्टि से थाना परिसर में लगा दिया गया है। तत्पश्चात सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। ई रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी जो जबरदस्ती बीच चौराहे में सवारी बैठाते हुए एवं कुछ वनवे में जबरदस्ती जाते हुए पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.