पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 14 दो पहिया वाहन जब्त किया गया।बाद में सभी वाहन को सुरक्षात्मक दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। तत्पश्चात सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट,बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। चार पहिया वाहन की गहनता से जांच की गई सभी चालक को अपने जरूरी कागजात एवं सीट बेल्ट लगाकर चलने का हिदायत देते हुए छोड़ गया। उन्होंने बताया कि नोईट्री में एक ट्रक को पड़कर थाना परिसर में लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.