गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं। बदमाशों ने बताया कि नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते थे और उन्हें कबाड़ियों के माध्यम से बेच देते थे।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि वेव सिटी थाने की पुलिस टीम शनिवार रात डासना के उस्मान कॉलोनी तिराहे के पास जांच कर रही थी। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से दो युवक गांव नायफल से डासना की तरफ आने वाले हैं। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे, लेकिन पीछा कर दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान महरौली निवासी अजय उर्फ काला और प्रश...