कानपुर, अप्रैल 9 -- कल्याणपुर। साइबर ठगों ने वाहन चालान के नाम पर भेजे गए मैसेज के जरिए पीड़ित का मोबाइल हैक कर उसके कई क्रेडिट कार्ड से 3,70,697 रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रावतपुर के सैय्यद नगर निवासी मोहिदउद्दीन ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर वाहन चालान का मैसेज आया। चालान का लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। शक होने पर उन्होंने फाइल और मैसेज को तुरंत डिलीट कर दिया। लेकिन, उसी रात 9:05 से 9:20 बजे के बीच अलग-अलग क्रेडिट कार्डों से कई ट्रांजेक्शन हो गए। साइबर ठग ने एक ही कॉमर्स साइट से खरीदारी भी कर डाली। इस दौरान उनके मोबाइल पर कोई भी ओटीपी और मैसेज तक नहीं आया। इस पर पीड़ित ने ...