नैनीताल, जनवरी 20 -- नैनीताल। राजकीय वाहन चालक महासंघ की मंगलवार को हुई आम बैठक की अध्यक्षता रमेश लाल ने की। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत राजकीय वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और शासन स्तर पर लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। चालकों ने 2800 ग्रेड पे में समावेशन, 15 वर्ष पूर्ण कर चुके वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन उपलब्ध कराने, सभी राजकीय वाहनों का विभागीय बीमा कराने, सुगम-दुर्गम के नाम पर स्थानांतरण पर रोक लगाने, निर्वाचन ड्यूटी के बाद मानदेय में एकरूपता और यात्रा भत्ते के बिलों का तीन माह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। बैठक का संचालन जिला मंत्री मोहन सिंह नयाल ने किया। विभिन्न विभागों से आए वाहन चालकों ने अपने विचार रखे और महासंघ से मांगों को शीघ्र शासन स्तर पर उठाकर उनका समाधान करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.