वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
जौनपुर, जून 7 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा नकबी गांव निवासी एक किशोर की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना मंगलवार शाम खुटहन सब्जी मंडी के पास हुई थी। गांव निवासी विजय कुमार अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय शिवाजी राव को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एसयूवी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवाजी राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा सुखई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.