मेरठ, अप्रैल 8 -- जानी थाना क्षेत्र में हुई दो लाख 10 हजार लूट की घटना को गाड़ी चालक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। बुधवार को पुलिस ने लूट की शत-प्रतिशत रकम के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को रघुनाथपुर धौलड़ी रघुनाथपुर मोड़ के पास बागपत से बीड़ी माचिस की सप्लाई कर लौट रहे कलेक्शन एजेंट योगेश पुत्र समय सिंह निवासी मोदीनगर से बाइक सवार तीन बदमाशों दो लाख 10 हजार की नगदी लूट ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने गाड़ी चालक शिवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सख्ती से पूछे जाने पर शिवा ने अपने साथियों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। बुधवार को पुलिस ने अशोक निवासी पांची थाना चांदी नगर बागपत, फहीमुद्दीन निवासी ढडरा जानी और साकिब निवासी जानी कलां को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.