वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पूरनपुर। माधोटांडा के गांव जमुनिया खास के रहने वाले शेरसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 मार्च को उनका बेटा सचिन बाइक से चांट फिरोजपुर से घर वापस जा रहा था। कलीनगर रोड पर तकिया दीनारपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.