चाईबासा, फरवरी 25 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज की ओर से मंगलवार को शिक्षिका प्रतिभा टीकारामजी सोमकुंवर के 20 फरवरी 2026 को हुई सड़क दुर्घटना में मौत तथा दुर्घटना में शामिल वाहन व चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नोवामुंडी कॉलेज से नोवामुंडी थाना तक मौन सद्भावना जुलूस निकाला गया। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास और कॉलेज प्रबंधन समिति सदस्यों की मौजूदगी में निकाली गई जुलूस में न्याय एवं सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर छात्र छात्राएं और शिक्षक बांहों में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के नेतृत्व में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दुर्घटना के दोषी की अविलंब गिरफ्तारी, उसके विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई, महाविद्यालय समय में 'नो एंट्री' व्यवस्था लागू करने, ...