बांका, फरवरी 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह सवारी वाहन के चालक अभिषेक रंजन की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद उसके पैतृक घर रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी में मातम का माहौल है। मृतक अभिषेक रंजन दैनिक अखबार हिंदुस्तान का टैक्सी चलाता था। अभिषेक रंजन रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव निवासी स्वर्गीय सहदेव पासवान का सबसे बड़ा पुत्र था। अभिषेक रंजन की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ही हुई थी। इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी किरण देवी अपने मात्र डेढ़ वर्ष के पुत्र को सीने से चिपकाए दहाड़ मारकर रो रही है। अबला किरण अपनी पहाड़ सी जिंदगी अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ कैसे बिताएगी, यह एक बड़ा सवाल अभी निरुत्तर बना हुआ है। मृतक अभिषेक के माता पिता की मौत करीब तीन वर्ष पहले ही हो जान...