मुंगेर, जनवरी 1 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बुधवार को टेटियाबंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ा चौक के समीप टेटिया बंबर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दो पहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट समेत डिक्की की जांच की गई। चारपहिया वाहनों की भी जांच की गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि जांच के क्रम में त्रुटि पाए गए वाहनों से जुर्माना के रूप में ढाई हजार की वसूली की गई। वहीं गंगटा थाना पुलिस द्वारा देर शाम गंगटा मोड़ चौक पर लगातार दूसरे दिन बुधवार की शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.