पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें शराब के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि अजमानतीय मामले में 07, शराब के मामले में 19 अन्य कांडों में 04, एससी- एसटी एक्ट के दो, हत्या के पांच, लूट के एक एवं पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंच कर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों में पुलिस की उड़ान टीम की गश्त होती रही। यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई में 62 गिरफ्तार पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर गहन वाहन चेकिंग एवं संदि...