हाजीपुर, अप्रैल 29 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र में यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर वैशाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 02 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति कर जारी दी। बताया कि संवेदनशील स्थानों एवं यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले चालकों पर विशेष अभियान चलाकर जुर्माना लगाया गया। वहीं एसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 03, एससीएसटी एक्ट कांड में 04, हत्या का प्रयास कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 08 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले में 39 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 70 देसी शराब एवं 14.250 लीटर विदेशी शराब बरामद क...