वाहन चालकों पर लगा 01 लाख 11 हजार का जुर्माना
हाजीपुर, अक्टूबर 6 -- वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 25 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 02,हत्या के प्रयास कांड में 02,हत्या के प्रयास कांड में 03, दहेज अधिनियम कांड में 01,चोरी के कांड में 02,उत्पाद अधिनियम में 08 लोग को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 बाइक, 01 टेम्पू एवं 03 खोखा बरामद किया। -घनश्याम कुमार यह भी पढ़ें- Hajipur News: अपहरण समेत अन्य मामले में 28 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.