बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- कपकोट, संवाददाता। पूर्व में चेलि व्वारी कौतिक समेत अन्य कार्यक्रमों में लगाए गए वाहनों का आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। दो साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके विरोध में नाराज टैक्सी मालिकों और चालकों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग गुरुवार को भराड़ी बाजार में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एआरटीओ बागेश्वर के निर्देश पर उन्होंने पूर्व में आयोजित चेलि व्यारी कौतिक में बाछम, सोराग, लीती, गोगिना, रीमा, दोफाड़ व नामतीचेटाबगड़ आदि क्षेत्र से लोगों को वाहनों से कपकोट लाए उसके बाद उन्हें उनके घरों तक छोड़ा। दो साल बीत जाने के बाद भी भुगतान आज तक नहीं हुआ है। इसके...