वाहन चालकों ने किया धरना-प्रदर्शन
आजमगढ़, जुलाई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। वाहन चालक कल्याण समिति के आह्वान पर वाहन चालकों ने सुविधा और सम्मान की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। वाहन चालक कल्याण समिति के आह्वान पर मंगलवार को कई जनपदों के वाहन चालक रिक्शा स्टैंड पर एकत्रित हुए। धरना प्रदर्शन कर रहे चालकों ने सुविधा और सम्मान की मांग की। वाहन चालक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से न तो कोई सुविधा दी जा रही है और ना ही प्रशासन की ओर से सम्मान मिलता है। हालत यह कि हाईवे पर कहीं भी फ्रेश होने की जगह नहीं मिलती। प्रसाधन स्थलों पर या तो ताला मिलता है या फिर चौकीदार प्रवेश करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.