बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र में घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पुलिस गश्त के दौरान लाउडस्पीकर से लगातार घोषणाएं कर रही है। इस अभियान के तहत, वाहन चालकों से विपरीत दिशा में गाड़ी न चलाने, तेज रफ्तार से बचने और सावधानीपूर्वक ड्राइव करने की अपील की जा रही है। पुलिस घने कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करने, वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने और नियंत्रित गति से चलने की सलाह दे रही है, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में पुलिस कप्तान के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को एक मांग-पत्र भेजा था। इसमें गुलावठी-बुलंदशहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.