प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- प्रतापगढ़। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों, वाहन स्वामियों, छात्र-छात्राओं सहित आम जानमानस को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। गुरुवार को एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से शहर में संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के चौराहे-तिराहों पर वाहन चालकों को जुटाकर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और पम्पलेट वितरित किए गए। कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए वाहन चालकों से शत प्रतिशत पालन करने का संकल्प दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.