वाहन चालकों को दिलाई गई शपथ
कौशाम्बी, जून 29 -- सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को सैनी चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के निर्देश पर एक कंपनी ने सैनी चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस प्रभारी मंझनपुर प्रमोद राम एवं उपनिरीक्षक शशिकांत की उपस्थिति में सैकड़ों वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें इससे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- हेलमेट पहनने वालों को टॉफी देकर किया सम्मानित हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों को जोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.