सीतामढ़ी, मई 25 -- आमोद कुमार शिवहर। परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को 'वाहन चालक प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला' का आयोजन स्थानीय नवाब हाई स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें सरकारी विभागों के चालकों के साथ-साथ निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों को आवश्यक जानकारी दी गई। ​प्रशिक्षण प्रशिक्षण सह कार्यशाला में चालकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। चालकों को सड़क संकेतों, लेन अनुशासन और नए यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं सड़क दुर्घटना के समय 'गोल्डन ऑवर' में घायलों की मदद करने और प्राथमिक उपचार किए जाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। ओवरस्पीडिंग, नशे में गाड़ी न चलाने और वाहन की नियमित फिटनेस जांच के महत्व पर जोर दिया गया। साथ राज्...