वाहन चालकों को जीआरपी और आरपीएफ ने पढ़ाया नियमों का पाठ
रामनगर, जून 20 -- रामनगर। रेलवे स्टेशन पर थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा चालकों को जीआरपी और आरपीएफ ने नियमों का पाठ पढ़ाते हुए भविष्य मे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। छोई निवासी चंद्रशेखर तिवाड़ी ने इज्जतनगर डीआरएम को शिकायती पत्र भेजकर रामनगर रेलवे स्टेशन पर थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा चालकों के द्वारा सड़क के दोनों ओर गलत तरीके से वाहन खड़े कर देने से यात्रियों को हो रही परेशानी की शिकायत की। इसको संज्ञान मे लेते हुए जीआरपी चौकी इंचार्ज गीता गोला ने सभी वाहन चालकों को लाईन में तरीके से खडे रहने व रोड पर जाम नहीं लगाने की हिदायत देते हुये भविष्य मे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल मे लाये जाने की चेतावनी दी है। इस मोके पर उनके साथ आरपीएफ के एसआई जितेंद्र सिंह, आरपीएफ एएसआई मनीष तिवारी, जीआरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.