सीतामढ़ी, जनवरी 8 -- सीतामढ़ी। सड़क पर नियम तोड़ने वालों को दंड देने के बजाय गुलाब देकर समझाकर जागरूक करने की एक अनोखी मिसाल गुरुवार को जिला परिवहन विभाग ने पेश की। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला मुख्यालय डुमरा के प्रमुख चौक-चौराहों पर गांधीगिरी के अंदाज में जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चालान नहीं, बल्कि गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है। इस मानवीय पहल ने न केवल वाहन चालकों का दिल जीता, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच भी पैदा की। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चालकों को रोककर पहले उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई, फिर गुलाब भेंट कर सुरक्षित ड्राइविंग का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.